मेरठ में दलित छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड, सपा का धरना प्रदर्शन, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग

आई एम खान की खास रिपोर्ट

बिसौली। मेरठ में दलित छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड एवं मेरठ एसएसपी द्वारा परिजनों व आंदोलनकारियों पर लाठी चार्ज का मामला गरमाता जा रहा है। समाजवादी पार्टी द्वारा सपा के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार के पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी के नेतृत्व में मेरठ की दलित बेटी ललिता गौतम के साथ हुए बर्बर हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सपाइयों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
शनिवार को सपा कार्यकर्ता सतीश प्रेमी के कैंप कार्यालय पर एकत्रित होकर ललिता गौतम के हत्यारों को फाँसी दो फाँसी दो, एसएसपी अविनाश पांडे को बर्खास्त करो, लाठी गोली की सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी आदि नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचे। जहां श्री प्रेमी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में दलितों के साथ जुल्म जास्ती की पराकाष्ठा हो गई है। ललिता गौतम मेरठ की नहीं पूरे देश की बेटी थी मेरठ कांड भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था व बेटियों की सुरक्षा की धज्जियां उड़ने का जीता जगता सबूत है। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार अनंग राज सिंह को सौंपा। जिसमें मुख्य मांग ललिता गौतम के हत्यारों को फाँसी, एसएसपी अविनाश पांडे को बर्खास्त, ललिता गौतम हत्याकांड की सीबीआई जाँच, परिवार को 50 लाख की आर्थिक मदद, आंदोलनकारी गिरफ्तार नेताओं की रिहाई व मुकदमे वापसी, दलित उत्पीड़न न रुकने पर उत्तर प्रदेश सरकार की बर्खास्तगी मांग शामिल थी। इस दौरान कल्यान सिंह यादव, पंकज यादव, विकास यादव, एड. राजीव यादव, सत्यपाल सिंह यादव, कपिलदेव, गौरव प्रधान, सुबोध यादव, जुगल किशोर गुप्ता, कल्लू गुप्ता, विनोद यादव, रामऔतार सिंह, ऋषिपाल शर्मा, विनोद शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, रवींद्र यादव, मोहित यादव, अंकित यादव, विकास यादव, राज कुमार जाटव, जीतू जाटव, धर्मवीर सिंह जाटव, छविराम जाटव, मनीष जाटव, अमन यादव, नरेंद्र सागर, सौरभ कुमार, गोपी यादव, जितेन्द्र यादव, सुरेंद्र गुप्ता, भगत सिंह जाटव, मोनू यादव, मुकेश यादव, किशनवीर मौर्या, शैलेंद्र परसिया, देवेंद्र पाल, प्रियांशु शर्मा, हाकिम सिंह, मुनेश आर्या, प्रकाश प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post