आतिफ निसार जैनू की खास रिपोर्ट
सहसबान शासन के ट्रांसफर आदेशों का अनुपालन न होना अफसरशाही पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। ताजा मामला बदायूं जिले के सहसवान में उपजिलाधिकारी रहे रिपुदमन सिंह का है शासन द्वारा जारी ट्रांसफर सूची के क्रमांक 73 के अनुसार, रिपुदमन सिंह को सहसबान SDM के पद से हटाकर लखनऊ नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त के पद पर तैनात किया गया था। आदेश जारी हुए लंबा समय बीत चुका है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक उन्होंने अब तक नई तैनाती पर ज्वाइन नहीं किया है इसके चलते लखनऊ नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त का महत्वपूर्ण पद खाली पड़ा है, जिससे विभागीय कामकाज प्रभावित हो रहा है शासन के नियमों के अनुसार, ट्रांसफर आदेश जारी होने के बाद तय समयसीमा में अधिकारी को नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करना होता है। ऐसा न करने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रावधान है।




