शराब के नशे में भिड़े दो पक्ष, पुलिस से भी की धक्का-मुक्की; चार आरोपी गिरफ्तार

बिसौली:- फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव गंगपुर सराय में शनिवार को शराब के नशे में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी पुलिस टीम से ही उलझ गए और सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए धक्का-मुक्की करने लगे। इसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष सुभाष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए हालात पर जल्द काबू पा लिया। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा विवाद टल गया और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रही।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में निर्सार पुत्र हुसैन (48), रणधीर पुत्र वीरेंद्र सिंह (40) निवासी ग्राम गंगपुर सराय, मोहम्मद रज्जू (50) निवासी वार्ड नंबर-2 कस्बा करवा तथा परवेज आलम (25) निवासी ग्राम औरंगी शामिल हैं।
चारों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 126, 135, 136 और 170 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने और पुलिस कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
थानाध्यक्ष की सक्रियता से टला बड़ा विवाद
ग्रामीणों के अनुसार, समय पर पुलिस के मौके पर पहुंचने और थानाध्यक्ष सुभाष कुमार के नेतृत्व में की गई त्वरित कार्रवाई से स्थिति जल्द नियंत्रण में आ गई। पुलिस की सक्रियता के चलते विवाद बढ़ने से पहले ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post