स्व. डा. अजय अग्रवाल बगिया वालों की पुण्यतिथि पर साइकिलें एवं सिलाई मशीनें वितरित की गई

बिसौली। वृंदा कोल्ड स्टोरेज पर स्व. डा. अजय अग्रवाल बगिया बालों की 14 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जहां उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान जरूरतमंद छात्राओं को साइकिलें एवं महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की गई।
शनिवार को देव शयन एकादशी के शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंद 14 छात्राओं को साइकिलें एवं 14 महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की गई। यह आयोजन केशव अग्रवाल के पिता स्व. डा. अजय अग्रवाल की स्मृति में किया गया। कार्यक्रम में गरीब छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन स्वरूप साइकिलें प्रदान की गई और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीनें भेंट की गई। कार्यक्रम में ममता रानी, केशव अग्रवाल, डा. विभूति अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, रवि प्रकाश अग्रवाल, सुमित मिश्रा, प्रनय अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, जतिन अग्रवाल, विष्णु कांत अग्रवाल, कृष्ण कांत अग्रवाल, विपिन कांत अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, रचित अग्रवाल समेत समाजसेवी, गणमान्य नागरिक और लाभार्थी परिवार उपस्थित रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *