बिसौली। इनरव्हील क्लब द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र पैगा भीकमपुर पर बच्चों के लिए सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान केंद्र के लिए दो सीलिंग फैन भेंट किए, वही बच्चों के लिए स्टेशनरी बिस्कुट और ताजे फल वितरित किए गए।
कार्यक्रम में बच्चों को स्वच्छता स्वास्थ्य नियमित शिक्षा और अच्छी संस्कारों के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष भारती अग्रवाल ने कहा कि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं क्लब की सचिव डा. सुविधा माहेश्वरी ने कहा कि ऐसे कार्य बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को प्रोटीन पाउडर का उपयोग करने उससे होने वाले शारीरिक लाभ की जानकारी दी। डा. अर्चना वार्ष्णेय ने बताया कि क्लब के द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्य जारी रहेंगे।



