उसावां। स्वर्गीय रामपाल सिंह मेमोरियल विधानसभा स्तरीय खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत गुरुवार को विकासखंड उसावां के उदैया नगला मार्ग स्थित राजकीय महाविद्यालय के निकट खेल मैदान में प्रतियोगिता का शुभारंभ फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजीव कुमार सिंह बब्बू भईया ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा खेलो इंडिया, फिट इंडिया और टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (TOPS) जैसी योजनाओं के माध्यम से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी उद्देश्य से दातागंज विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए यह मंच प्रदान किया गया है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार लोधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओपी सिंह, पूर्व चेयरमैन धीरेन्द्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया




