सपा की सरकार बनने की कामना के साथ डंडवत यात्रा के लिए श्रद्धालु रवाना

आई एम खान की खास रिपोर्ट

बिसौली। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार के पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी ने उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने की कामना को लेकर श्रद्धालुओं का एक जत्था मथुरा – वृंदावन के लिए डंडवत यात्रा पर रवाना किया। यात्रा पर निकलने से पहले श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और अपनी मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी ने बताया कि प्रदेश में सपा की सरकार और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने की मन्नत मांगी है। उनका विश्वास है कि उनकी आस्था और श्रद्धा से उनकी मनोकामना पूरी होगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु पूरे मार्ग में डंडवत करते हुए मथुरा-वृंदावन पहुंचेंगे और वहां भगवान के दर्शन कर विशेष पूजा अर्चना करेंगे। बिसौली विधानसभा क्षेत्र के गांव दफ्तरा से वृंदावन (मथुरा) तक दंडवत यात्रा को जाने वाले अमन यादव तथा उनके साथ चल रहे उनके सहयोगी नितिन यादव, पुष्पेन्द्र यादव का स्थानीय लोगों और सपा समर्थकों ने श्रद्धालुओं का फूल मालाओं से स्वागत किया तथा उनकी सफल और सुरक्षित यात्रा की कामना की। इस अवसर पर ई. पंकज यादव, विकास यादव, गौरव प्रधान, कपिल देव, राकेश यादव, मुकेश पाल, देवराज यादव, भोला यादव, उमेश यादव, विशाल यादव, सूर्यजीत आदि मौजूद रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *