सामाजिक सहयोग से प्राथमिक विद्यालय टोडरपुर में लगा आरओ प्लांट, अब बच्चों को मिलेगा शुद्ध पेयजल

हर्षित मिश्रा की खास रिपोर्ट

बिसौली:- ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय टोडरपुर में सामाजिक सहयोग से आरओ (रिवर्स ऑस्मोसिस) वॉटर प्लांट स्थापित किया गया है। प्लांट शुरू होने के बाद विद्यालय के बच्चों को अब शुद्ध और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध होगा। इससे जलजनित बीमारियों की आशंका भी कम होगी।

विद्यालय के शिक्षक प्रियांशु गौड़ की पहल पर इस कार्य को मूर्त रूप दिया गया। आसफपुर ब्लॉक प्रमुख ओम कृष्ण और सीएम फेलो रजनीश कुमार के सहयोग से विद्यालय परिसर में आरओ प्लांट स्थापित कराया गया।

प्रधानाध्यापक देवराज यादव और शिक्षामित्र मुजफ्फर अली ने भी इस पहल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आरओ प्लांट के शुभारंभ के अवसर पर विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल के महत्व, जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने इस जनहितकारी पहल के लिए शिक्षक प्रियांशु गौड़, ब्लॉक प्रमुख ओम कृष्ण तथा सीएम फेलो रजनीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहल बच्चों के स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक साबित होगी।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

थाना उसावां पुलिस द्वारा दिनांक 18.07.2026 को भैंस बेचकर जा रहे व्यक्ति की जेब काटकर 01 लाख रुपये ले जाने की घटना से सम्बन्धित 03 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किये जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री आशेषनाथ सिंह द्वारा दी गई बाइट।