कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन का एक्शन, बिसौली में हटाया अतिक्रमण; सड़क घेरने वालों को अंतिम चेतावनी

बिसौली। श्रावण माह में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के सुरक्षित और निर्बाध आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को बिसौली नगर में पुलिस एवं तहसील प्रशासन ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान मुख्य मार्गों और कांवड़ यात्रा से जुड़े रास्तों पर किए गए अतिक्रमण हटवाकर सड़क को पूरी तरह खाली कराया गया।

प्रशासन की टीम ने सड़क किनारे रखे तख्त, टीन शेड, निर्माण सामग्री तथा अन्य सामान हटवाया। अधिकारियों ने दुकानदारों और अतिक्रमण करने वालों को स्पष्ट चेतावनी दी कि सार्वजनिक मार्ग पर दोबारा कब्जा करने पर बिना पूर्व सूचना के कार्रवाई की जाएगी और कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

अभियान के दौरान कुछ स्थानों पर लोगों ने स्वयं ही अपना सामान हटाकर प्रशासन का सहयोग किया। अधिकारियों ने कहा कि यात्रा के दौरान यातायात प्रभावित न हो और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए आगे भी लगातार निगरानी रखी जाएगी।

संयुक्त अभियान में तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, लेखपाल संदीप कुमार तथा प्रभारी निरीक्षक कमलेश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पूरे अभियान के दौरान प्रशासन ने मार्गों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

थाना उसावां पुलिस द्वारा दिनांक 18.07.2026 को भैंस बेचकर जा रहे व्यक्ति की जेब काटकर 01 लाख रुपये ले जाने की घटना से सम्बन्धित 03 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किये जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री आशेषनाथ सिंह द्वारा दी गई बाइट।
बिल्सी (बदायूं) में इंडेन गैस एजेंसी के पास स्थित एक इलेक्ट्रिक स्कूटी की दुकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने दुकान की दीवार काटकर (नकब लगाकर) लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।