नगर को जाम से निजात दिलाने को पालिका का बुलडोजर एक्शन

बिसौली। नगर में अतिक्रमणकारियों पर शासन का बुलडोजर गरजा है। नगर में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्रशासन का यह एक्शन नगर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए किया गया है। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

शुक्रवार को नगर में प्रशासन व पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से अस्थाई अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया गया। जिस कारण एम – एफ मार्ग पर अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या रहती है। एम – एफ हाईवे पर लोगों ने अस्थाई कब्जा कर लिया था जिस पर प्रशासन की कार्रवाई चली तो हड़कंप मच गया। तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पालिका कर्मियों व कोतवाल कमलेश मिश्रा की अगुवाई में पुलिस टीम द्वारा अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई कुछ लोगों द्वारा खुद ही अतिक्रमण हटाया जाने लगा। इस दौरान सड़कों पर रखे सामान को भी पालिका कर्मियों द्वारा जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे। तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार ने लोगों को आगाह किया कि जिन लोगों ने हाइवे पर अतिक्रमण कर रखा है वह तत्काल हटा लें। अन्यथा एक्शन लिया जाएगा, साथ ही मुकदमा भी दर्ज करने की चेतावनी दी गई। अचानक बुलडोजर एक्शन से लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान नायब तहसीलदार मो. हारिस खान, नगर पालिका लिपिक राजीव कुमार, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

थाना उसावां पुलिस द्वारा दिनांक 18.07.2026 को भैंस बेचकर जा रहे व्यक्ति की जेब काटकर 01 लाख रुपये ले जाने की घटना से सम्बन्धित 03 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किये जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री आशेषनाथ सिंह द्वारा दी गई बाइट।
बिल्सी (बदायूं) में इंडेन गैस एजेंसी के पास स्थित एक इलेक्ट्रिक स्कूटी की दुकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने दुकान की दीवार काटकर (नकब लगाकर) लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।