सपा की जन संवाद व जन पंचायत में गूंजा संविधान बचाओ का संकल्प, अम्बेडकर अनुयाईयों की की शपथ

बिसौली। विधानसभा क्षेत्र के गांव खेड़ा दास में समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए जन संवाद एवं जन पंचायत में संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सियाराम सागर ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ सपा नेता एवं पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार सतीश प्रेमी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान की रक्षा की सबसे बड़ी जिम्मेदारी हम अम्बेडकर अनुयाइयों की है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और वंचित वर्गों की आवाज़ बनकर संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि पीडीए की अवधारणा समाज के हर वर्ग को सम्मान और अधिकार दिलाने का माध्यम है। संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों की रक्षा के लिए जन-जन को जागरूक करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। समाजवादी पार्टी पीडीए को इकठ्ठा कर सत्ता में आकर संविधान की रक्षा कर उनको रोजगार, शिक्षा, आरक्षण देने का काम करेगी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सपा के वरिष्ठ नेता काजी शाहनवाज खान ने कहा कि संविधान की रक्षा करने की जिम्मेदारी पीडीए की है जिससे दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के हितों की सुरक्षा हो सके। सभा के अंत में सतीश प्रेमी ने सभी उपस्थित लोगों को संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने व आने वाले चुनाव में नफ़रत और धार्मिक उन्माद के सहारे सत्तारूढ़ प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में छविराम अम्बेडकर, विकाश यादव, रविंद्र कुमार, गौरव अम्बेडकर, कपिलदेव, यशवीर, मास्टर सियाराम सागर, विक्रम सागर, विमल सागर, सुखवीर सागर, सचिन जाटव, राजकुमार जाटव, इंद्रजीत सागर, गंगा सिंह जाटव, पाले अली, अकरम खान, रोहित जाटव, सचिन जाटव, ताज़ मो, कुलदीप, राधेश्याम सागर, राज बाबू जाटव, मनी सागर, संजू सागर, अमन जाटव, ब्रह्मचारी सिंह जाटव, लक्ष्मी जाटव, रेशमा जाटव, सपना जाटव, बॉबी सागर, गप्पू सागर, अतवीर जाटव, श्रीपाल, पप्पू सागर आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

थाना उसावां पुलिस द्वारा दिनांक 18.07.2026 को भैंस बेचकर जा रहे व्यक्ति की जेब काटकर 01 लाख रुपये ले जाने की घटना से सम्बन्धित 03 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किये जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री आशेषनाथ सिंह द्वारा दी गई बाइट।
बिल्सी (बदायूं) में इंडेन गैस एजेंसी के पास स्थित एक इलेक्ट्रिक स्कूटी की दुकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने दुकान की दीवार काटकर (नकब लगाकर) लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।