थाना इस्लामनगर पुलिस द्वारा चोरी किये गये 02 बकरे व 01 बकरी सहित 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया ।

दिनांक 19.05.2025 को वादी श्री हरपाल सिंह S/O रामलाल निवासी वार्ड नं0 01 कस्बा रूदायन थाना इस्लामनगर जनपद बदायूँ द्वारा 02 बकरे व 01 बकरी चोरी होने की सूचना पर लिखित तहरीर के आधार पर थाना इस्लामनगर पर मु0अ0स0 208/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था ।

उक्त अभियोग के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ के निर्देशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु व अन्य चलाये जा रहे विभिन्न अभियान के अन्तर्गत थाना इस्लामनगर पुलिस द्वारा आज दिनांक 09.08.2026 को मुखविर की सूचना पर 04 वांछित अभियुक्तगण 1.राजकुमार पुत्र भूप सिंह 2.धर्मवीर पुत्र रमेश चन्द्र 3.देव सिंह उर्फ देवी पुत्र रामप्रकाश 4. राजेश उर्फ भूरे पुत्र बृजनन्दन निवासीगण वार्ड नं0 04 कस्बा रूदायन थाना इस्लामनगर जनपद बदायूँ सम्बन्धित मु0अ0स0 208/26 धारा 303(2) बीएनएस को चोरी किये गये 02 बकरे व 01 बकरी सहित गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी है । गिरफ्तार अभियुक्तगण को माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया गया ।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

औरछी/फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव औरछी में शराब के ठेके को हटवाने की मांग को लेकर महिलाओं का आक्रोश दूसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को दर्जनों महिलाओं ने फिर से शराब के ठेके पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और ठेका बंद करा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं। वे ठेके के सामने बैठकर प्रदर्शन करती रहीं और गांव के चौराहे से शराब का ठेका हटवाने की मांग करती रहीं।