जिलाधिकारी बदायूँ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा।

कामिल खान की खास रिपोर्ट

अधिकारियों द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर सड़क की स्थिति, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, अस्थायी शौचालय, चिकित्सा सहायता केन्द्र, एम्बुलेंस, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग स्थल, विश्राम स्थल, सीसीटीवी,एवं यातायात प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। साथ ही संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण करते हुए किसी भी प्रकार की कमी को तत्काल दूर किया जाए । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूर्णतः सुदृढ़ एवं सतर्क रखी जाए। यात्रा मार्ग, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थलों एवं कछला गंगा घाट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है, प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट पर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा श्रद्धालुओं की सहायता एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित रखते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें । इस दौरान अन्य अधिकारी कर्म0गण मौके पर मौजूद रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूँ व एसडीएम सहसवान द्वारा संयुक्त रुप से सहसवान तहसील पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सुनी गई जनमानस की समस्याएं ।शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।