बिसौली आसफपुर रोड पर बिजलीघर के पास दो बाइकों की आमने-सामने की हुई जोरदार भिड़ंत, दो युवक हुए घायल

बिसौली आसफपुर रोड पर बिजलीघर के पास मंगलवार को शाम 6:00 बजे करीब दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार एक बाइक पर कृष्णा पुत्र राकेश निवासी दूनपुर, बिसौली सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर उपनेश पुत्र शगुनी निवासी दबतरा, बिसौली जा रहे थे। बिजलीघर के पास दोनों बाइकों की अचानक आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

औरछी/फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव औरछी में शराब के ठेके को हटवाने की मांग को लेकर महिलाओं का आक्रोश दूसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को दर्जनों महिलाओं ने फिर से शराब के ठेके पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और ठेका बंद करा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं। वे ठेके के सामने बैठकर प्रदर्शन करती रहीं और गांव के चौराहे से शराब का ठेका हटवाने की मांग करती रहीं।