बिजली उपभोक्ताओं के लिए 31 अगस्त तक मेगा कैंप का आयोजन

बिसौली। विद्युत वितरण उपखंड आसफपुर पर आयोजित मेगा विद्युत कैंप में एसडीओ यश कुमार ने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी और मौके पर ही कई शिकायतों का समाधान कराया।
बिजली बिल की गड़बड़ी, खराब मीटर और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को लेकर परेशान उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन की ओर से विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 31 अगस्त तक मेगा विद्युत कैंप अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत विद्युत उपकेंद्र आसफपुर पर शिविर लगाया गया। इस दौरान कैंप में बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं की शिकायतें दर्ज कर उनका समाधान किया। अवर अभियंता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिजली विभाग से जुड़ी समस्याओं के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना है। इस दौरान अवर अभियंता आसफपुर राजेंद्र चौधरी, लिपिक थान सिंह, नवीन, मोहसिन, शत्रुघ्न,यशवीर, जितेंद्र शर्मा, ऋषिपाल आदि उपस्थित रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

थाना उसावां पुलिस द्वारा दिनांक 18.07.2026 को भैंस बेचकर जा रहे व्यक्ति की जेब काटकर 01 लाख रुपये ले जाने की घटना से सम्बन्धित 03 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किये जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री आशेषनाथ सिंह द्वारा दी गई बाइट।
बिल्सी (बदायूं) में इंडेन गैस एजेंसी के पास स्थित एक इलेक्ट्रिक स्कूटी की दुकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने दुकान की दीवार काटकर (नकब लगाकर) लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।