रुदायन:-सावन के दूसरे सोमवार को नगर के कुआं वाला मंदिर (नर्मदेश्वर महाराज मंदिर) में बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार किया गया। आकर्षक श्रृंगार से बाबा का स्वरूप मनोहारी नजर आया। दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा। रात में मंदिर परिसर में शिव-पार्वती विवाह का आयोजन किया गया। भगवान गणेश और हनुमान जी की झांकियों के साथ शिव-पार्वती विवाह की झांकी निकाली गई। विवाह समारोह के दौरान मंगल गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और माता पार्वती के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।कार्यक्रम में सोमपाल गुप्ता, महेंद्र पाल गुप्ता, संजीव गुप्ता, रविशंकर, मनोज, अशोक शर्मा, बॉबी शंकर,संतोष,सचिन,मोनू,प्रवीण, राकेश ,नरेंद्र गुप्ता, कमल गुप्ता, सोहित गुप्ता, पवन, शुभम, ईशू सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।















