भाकियू जनशक्ति की पहल पर घायल नंदी का रेस्क्यू

बिसौली। नागपुर-सिरतोला मार्ग पर गंगा एक्सप्रेसवे की पुलिया के नीचे गंभीर हालत में पड़े नंदी का भाकियू जनशक्ति की पहल पर रेस्क्यू कराया गया। सूचना मिलने पर भाकियू जनशक्ति के जिलाध्यक्ष चौ. सचिन बाबू, वरिष्ठ संगठन मंत्री महावीर शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष सुमित आर्य, ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास व ब्लॉक सचिव सूरजपाल शाक्य, छविराम (कमलबाबू) आदि मौके पर पहुंचे। स्थिति का जायजा लेने के बाद पदाधिकारियों ने तत्काल गौ रक्षा दल से संपर्क किया। सूचना पर विभु शर्मा, अमर रस्तोगी, अनमोल श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र यादव समेत पूरी टीम मौके पर पहुंची और नंदी को सुरक्षित रेस्क्यू कर उपचार के लिए ले गई। संगठन सहित गोरक्षदल की पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना की।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूँ व एसडीएम सहसवान द्वारा संयुक्त रुप से सहसवान तहसील पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सुनी गई जनमानस की समस्याएं ।शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।