बिसौली में बाबा महाकाल की सवारी में उमड़ा आस्था का महासैलाब

आई एम खान की खास रिपोर्ट

बिसौली। नगर में बाबा महाकाल की शाही सवारी आस्था, उत्साह और उमंग के बीच भव्य रूप से निकाली गई। शाही सवारी के मार्ग पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने बाबा महाकाल के दर्शन कर फूल बरसाए और जय महाकाल, हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा नगर गुंजायमान कर दिया। शाही सवारी से पहले सभा मंडप में भगवान का विधि-विधान से पूजन अर्चन किया गया। विद्वान पुजारी ने वैदिक मंत्रोंच्चार के बीच पूजा संपन्न कराई। जिसके बाद बाबा महाकाल को चांदी की पालकी में विराजित किया। पालकी के मंदिर परिसर से बाहर आते ही जय महाकाल और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा। नगरवासियों ने जगह-जगह शाही सवारी का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। क्षेत्र से आए भक्त महाकाल के दर्शन करने पहुंचे, हर कोई बाबा की झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करता नजर आया। श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और सुख-समृद्धि की कामना की। शाही सवारी में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, भजनों और बाबा महाकाल के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। शाही सवारी जिस भी मार्ग से गुजरी, वहां श्रद्धालुओं ने घरों और दुकानों से पुष्प वर्षा कर बाबा महाकाल का स्वागत किया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं जलपान की व्यवस्था भी की गई। भव्य आयोजन के दौरान बिसौली नगरी पूरी तरह महाकाल की भक्ति में रंगी नजर आई। शाही सवारी ने नगर में धार्मिक एकता, श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संदेश दिया। और भजन मंडलियों ने भी श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

थाना उसावां पुलिस द्वारा दिनांक 18.07.2026 को भैंस बेचकर जा रहे व्यक्ति की जेब काटकर 01 लाख रुपये ले जाने की घटना से सम्बन्धित 03 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किये जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री आशेषनाथ सिंह द्वारा दी गई बाइट।
बिल्सी (बदायूं) में इंडेन गैस एजेंसी के पास स्थित एक इलेक्ट्रिक स्कूटी की दुकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने दुकान की दीवार काटकर (नकब लगाकर) लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।