ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे हादसे में 13 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, 23 घायल — डीएम एवं एसएसपी बदायूँ ने मृतकों के परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस।

बदायूँ लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ागांव के पास कैंटर की साइड लगने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 13 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई, जबकि 23 श्रद्धालु एवं कैंटर चालक घायल हुए हैं। बागपत पुलिस द्वारा घायलों को विभिन्न अस्पतालों में उपचार हेतु भर्ती/रेफर कराया गया है।
हादसे के संबंध में बागपत पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना की जानकारी प्राप्त होने पर जिलाधिकारी बदायूँ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा मृतकों के घर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से वार्ता की गई तथा उनका हाल-चाल जाना गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया गया तथा हरसंभव सहायता एवं आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया गया।

जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा घायलों के समुचित उपचार तथा पीड़ित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
।*

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूँ व एसडीएम सहसवान द्वारा संयुक्त रुप से सहसवान तहसील पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सुनी गई जनमानस की समस्याएं ।शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।