संविधान और लोकतंत्र बचाना है तो भाजपा को सत्ता से उखाड़ना होगा – आशीष यादव

सपा की संविधान बचाओ पीडीए जन पंचायत, अंबेडकर वाहिनी घर घर जाएंगी

बिसौली। समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र बिसौली के कार्यकर्ताओं की संविधान बचाओ, पीडीए जन पंचायत का आयोजन नगर के पिंडारा रोड स्थित मैरिज हॉल पर किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा के पूर्व विधायक एवं जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र बचाना है तो भाजपा को सत्ता से उखाड़ना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों को सबसे ज्यादा सताया गया, तथा उन पर मुकदमे लिखे गए हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का लक्ष्य है कि संविधान की रक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा अगर वह करने में विफल रहेंगे तो आने वाली पीढ़ियां उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी। विशिष्ट अतिथि समाजवादी बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मोहर सिंह सागर ने कहा कि देश का संविधान खतरे में है, इस देश का लोकतंत्र भी खतरे में है। देश में पिछड़े, दलित, शोषित के लिए आरक्षण लागू किया गया था वह खतरे में है। इस पर समाजवादी पार्टी गंभीरता से चिंतन कर रही है अखिलेश यादव ने भीमराव अंबेडकर के नारे जितनी जिनकी संख्या भारी उसकी उतनी भागीदारी नारे को अब संगठनात्मक स्तर पर अपनाया है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में भाजपा की विदाई होगी। अखिलेश यादव भारी बहुमत से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। पंचायत के अंत में विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह ने आए हुए मेहमानों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी, जिला पंचायत सदस्य चंद्रभान जाटव, डा. आस मोहम्मद, पूर्व ब्लाक प्रमुख खजाना देवी, जिला उपाध्यक्ष मोर सिंह पाल, पूर्व प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी एड. राहुल यादव भीष्म, महावीर सिंह, जिला सचिव इमरान खां, नगर अध्यक्ष फैजगंज बेहटा मशरूर खां, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष सोमेश प्रताप सिंह, सुरेंद्र सागर, अमित मथुरिया, सतीश बाल्मीकि, रोहित महाजन, सचिन सक्सेना, टीटू शंखधार, एड. विपिन यादव, पंकज यादव, इन्द्रेश यादव, संजय यादव, मो. नाजिम खान, भोले सिंह, सूरज सिंह, मोहित कुमार सिंह, टीकम सिंह, राजवीर प्रधान, जबर सिंह जाटव, नरेंद्र सिंह, अनिल यादव, राजाराम भारती, दीपक बाल्मीकि, भूरे यादव आदि कार्यकर्ता प्रमुखता से मौजूद रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूँ व एसडीएम सहसवान द्वारा संयुक्त रुप से सहसवान तहसील पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सुनी गई जनमानस की समस्याएं ।शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।