जनपद बदायूँ में बढ़ते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ,

दिव्या कुमारी की खास रिपोर्ट

बदायूँ की अध्यक्षता में एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में जनसामान्य को समय-समय पर जागरूक तथा थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ को आवश्यक/त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जाता रहा है। जिसके क्रम में आज प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार वर्धन थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ द्वारा वर्तमान परिदृश्य में निरन्तर बढते साइबर अपराध तथा Identity Theft/ Investment/Trading Scam से बचाव / रोकथाम हेतु आज दिनांक 15.09.2026 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जनपद बदायूँ में प्रशिक्षणाधीन अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को साइबर अपराध से बचाव के तौर तरीके तथा डिजिटल अरेस्ट से बचाव हेतु साइबर जागरुकता अभियान चलाया गया । अभियान के अन्तर्गत साइबर अपराध से बचाव तथा डिजिटल अरेस्ट एवं अन्य प्रकार की साइबर ठगी से रोकथाम हेतु विस्तृत जानकारी दी गयी ।

थाना साइबर क्राइम/साइबर सेल पुलिस टीम के सदस्य-
1.प्र0 निरी0 विनोद कुमार वर्धन थाना साइबर क्राइम
2 उ0नि0 रजत यादव थाना साइबर क्राइम
3. मुख्य आरक्षी 497 निपेन्द्र यादव थाना साइबर क्राइम
4. का0 1880 पंकज कुमार थाना साइबर क्राइम
5. म0आरक्षी 1499 प्रियंका तोमर थाना साइबर क्राइम

अपील- किसी भी अनजान व्यक्ति से अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर इत्यादि साझा ना करे। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिग पोर्टल https://cybercrime.gov.in/ पर शिकायत दर्ज करें ।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूँ व एसडीएम सहसवान द्वारा संयुक्त रुप से सहसवान तहसील पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सुनी गई जनमानस की समस्याएं ।शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।