दिव्या भारती की खास रिपोर्ट
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशानुसार जनपद में चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 20.09.2026 को थाना बिनावर पुलिस द्वारा एक नफर अभियुक्त सतीश मौर्य पुत्र केदार मौर्य निवासी ग्राम मरुआ थाना मुसाझाग जनपद बदायूँ को मय 02 किलो 500 ग्राम डोडा चूर्ण नाजायज व एक मोटर साईकिल कालें रंग की हीरों स्पैलेन्डर सहित गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर थाना दातागंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 241/2026 धारा 317(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बी0एन0एस0 व 8/15 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना बिनावर, जनपद बदायूँ पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।















