दिव्या भारती की खास रिपोर्ट
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के निर्देशन में अपराध नियन्त्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 20.09.2026 को थाना अलापुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्त इरफान पुत्र नत्थू नि0 ग्राम- भान्द्रा थाना उसहैत जनपद बदायूँ के पास से एक अदद तमन्चा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना अलापुर पर मु0अ0सं0 221/2026 धारा 3/25(1-B)(a) आयुध अधि0 पंजीकृत कर मा0 न्यायालय के समक्ष किया गया ।
















