वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के निर्देशानुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियो की गिरफ्तारी व अवैध शस्त्र के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 23.09.2026 को थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त अरबाज उर्फ जला पुत्र रहीश अहमद शाह नि0 नई बस्ती नाहरखां सराय थाना कोतवाली जनपद बदायूँ को मय एक तंमचा देशी नाजायज 315 बोर मय जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0 338/2026 धारा 3/25(1-B)A आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
















