वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के आदेशानुसार जनपद में चलाये जा रहे अवैध शराब निष्कर्षण व अवैध शराब बिक्री पर रोकथाम अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 27.09.2026 को थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा एक नफर अभियुक्त राजेश पुत्र जयवीर सिंह निवासी ग्राम उस्मानपुर थाना जरीफनगर जनपद बदायूँ को ग्राम उस्मानपुर बस अडडे के पास से 20 अदद अवैध देशी शराब के पैकेट 200-200 मि0ली0 मार्का गोल्डेन पन्च के साथ गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के संबंध में थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 271/2026 धारा 60 आबकारी अधि0 पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर मा0 न्या0 भेजा गया ।

















