वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ,बदायूँ के कुशल निर्देशन मे एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूँ के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी बिसौली बदायूँ के कुशल नेतृत्व में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 01.10.2026 को थाना फैजगंज बेहटा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम अशोकपुर मोड़, के पास से कुलदीप पुत्र भूरे सिंह नि० ग्राम पाठकपुर थाना फैजगंज बेहटा जनपद बदायूँ के पास से 10 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुये। अभियुक्त को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना फैजगंज बेहटा पर मु0अ0स0 221/2026 धारा 3/25(1-B)a A.Act बनाम – कुलदीप पंजीकृत किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर मा0न्यायालय न्यायालय पेश किया गया ।
















