क्षेत्र में सुरक्षा, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना मुख्य उद्देश्य – सर्वेद्र कुमार शर्मा

बिसौली। कोतवाली पुलिस द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से नगर में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर सर्वेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर के प्रमुख चौराहों, संवेदनशील इलाकों और मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान पुलिस ने सड़कों पर आवागमन कर रहे वाहनों की रोक-टोक कर सघन चेकिंग की। पुलिस इंस्पेक्टर सर्वेंद्र कुमार शर्मा ने गश्त के दौरान आम नागरिकों और राहगीरों से संवाद स्थापित किया तथा उनसे क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। उन्होंने बताया की अपराधों पर अंकुश लगाने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए रात्रि कालीन चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर चमन गिरी मौजूद रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

औरछी/फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव औरछी में शराब के ठेके को हटवाने की मांग को लेकर महिलाओं का आक्रोश दूसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को दर्जनों महिलाओं ने फिर से शराब के ठेके पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और ठेका बंद करा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं। वे ठेके के सामने बैठकर प्रदर्शन करती रहीं और गांव के चौराहे से शराब का ठेका हटवाने की मांग करती रहीं।