बिसौली विधानसभा क्षेत्र में यादव व मुस्लिम मतदाताओं के नाम कटवाएं गए – सतीश प्रेमी

बिसौली। समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र बिसौली की मासिक बैठक पिदारा रोड स्थित हॉल में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता सुरेंद्र पाल सिंह यादव तथा संचालन अल्तमत हुसैन ने किया।
सोमवार को आयोजित बैठक हंगामेदार रही वक्ताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने की खबरों को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए भाजपा शासन में यादव मुसलमान तथा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हुए अत्याचार, ज़ुल्म ज्यादती एवं एस. सी. एक्ट के मुकदमों पर केन्द्रित होकर रह गई। अध्यक्षता कर रहे विधानसभा अध्यक्ष को भी अपने संबोधन में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की आवाज में आवाज मिलाते हुए हर संघर्ष को तैयार रहने को कहा गया। उन्होंने कहा कि जरूरत हुई तो राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पास प्रदेश कार्यालय लखनऊ पर धरना प्रदर्शन को जाना पड़ा तो भी पार्टी कार्यकर्ताओं की पीड़ा को लेकर जाएंगे। सभी वक्ताओं तथा कार्यकर्ताओं में पार्टी ज्वाइन की अफवाह पर बहुत तीखा आक्रोश था। वक्ताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से पूर्व विधायक की जुल्म जायस्ती, पार्टी कार्यकर्ताओं पर एस. सी. एक्ट के मुकदमों, भाजपा सरकार में बुलडोजर से साइकिल को कुचलने का प्रदर्शन, एस. आई. आर. में अपने प्रतिनिधि से यादव, मुस्लिम मतदाताओं के नाम कटबाना आदि के दृष्टिगत पार्टी न ज्वाइन कराने की मांग की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सर्वश्री सतीश प्रेमी पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग “भारत सरकार” ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक एकजुटता तथा अपने शीर्ष नेतृत्व पर विश्वास रखने की बात कहते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता बहुत मजबूत है। वह हर हाल में बिसौली विधानसभा क्षेत्र से अपना विधायक जिताएगा ओर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का कार्य करेगा। कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक प्रमुख खजाना देवी, अमित मथुरिया, डा. आस मोहम्मद, जयपाल सिंह यादव, कल्यान सिंह यादव, काजी शाहनवाज खान, जुगल, भूपेंद्र दिवाकर, भारत सिंह यादव, जुगल किशोर गुप्ता, विमल यादव, मिनिस्टर साहब, एड. राजीव यादव, साहब सिंह यादव, अंटू सागर, एड. वीरेश यादव, विकास कुमार, अवनेश यादव, डालचंद्र बाल्मीकि, राजेंद्र सागर, राजकुमार, नगर महा सचिव अमन यादव, सचिन सक्सेना आदि कार्यकर्ता प्रमुखता से मौजूद रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

औरछी/फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव औरछी में शराब के ठेके को हटवाने की मांग को लेकर महिलाओं का आक्रोश दूसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को दर्जनों महिलाओं ने फिर से शराब के ठेके पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और ठेका बंद करा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं। वे ठेके के सामने बैठकर प्रदर्शन करती रहीं और गांव के चौराहे से शराब का ठेका हटवाने की मांग करती रहीं।