मिशन शक्ति फेस 6.0 के अंतर्गत कक्षा 8वीं की छात्रा को एक दिवसीय थाना प्रभारी फैजगंजबेहटा नियुक्त किया गया

आज दिनांक 13.10.26 को शारदीय नवरात्र शक्ति पर्व मिशन शक्ति अभियान फेज -06 के अन्तर्गत थाना फैजगंज बेहटा पर उच्च प्राथमिक कन्या विद्यालय कस्वा फैजगंज बेहटा की कक्षा 08 की छात्रा रोशनी कुमारी पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी वार्ड नं0 11 कस्वा व थाना फैजगंज बेहटा जिला बदायूँ को एक दिवस का सांकेतिक थानाध्यक्ष बनाया गया। छात्रा रोशनी कुमारी द्वारा कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियाँ :

• छात्रा रोशनी कुमारी द्वारा थाना फैजगंजबेहटा के दैनिक कार्यों का संपादन कराया गया।
• जन शिकायतों की सुनवाई की गई तथा शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
• मिशन शक्ति फेस 6.0 की उद्देश्यमूलक गतिविधियों एवं महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई।
• थाना क्षेत्र का भ्रमण कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा कराई गई तथा महिला सुरक्षा उपायों के प्रति आमजन को जागरूक किया गया।
• छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली, थाने में पंजीकृत प्रकरणों की सुनवाई व निस्तारण की प्रक्रिया तथा जनसहभागिता की भूमिका से अवगत कराया गया।

इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री मनोज कुमार थाना फैजगंज बेहटा व मिशन शक्ति टीम, विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती डां0 नीरज शर्मा आदि शिक्षकगण मौजूद रहे। रोशनी कुमारी द्वारा थाना परिसर,महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, मिशन शक्ति केन्द्र आदि का भ्रमण कराया गया।

“मिशन शक्ति फेस 6.0 का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। इस प्रकार के नवाचारपूर्ण कार्यक्रमों से छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त होता है और उनमें आत्मविश्वास का संचार होता है। समाज में महिलाओं की भागीदारी और सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है तथा बदायूँ पुलिस इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है।”

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post