कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से शस्त्र पूजन के साथ हुई। सनातन संस्कृति और क्षत्रिय परंपरा के अनुसार, विजयादशमी के दिन शस्त्रों की पूजा का खास महत्व है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत और धर्म की रक्षा का प्रतीक है।
इस मौके पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने सनातन संस्कृति की इस परंपरा को बनाए रखने का संदेश दिया। शस्त्र पूजन के बाद एक विचार गोष्ठी भी हुई।
गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि शस्त्र पूजन सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि समाज, न्याय और धर्म की रक्षा का संकल्प है। उन्होंने युवाओं से अपनी संस्कृति से जुड़ने और समाज में एकजुटता बनाए रखने की अपील की।
यह कार्यक्रम फ्यूचर लीडर्स स्कूल परिसर में हुआ। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को विजयादशमी की बधाई दी और समाज के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर भाजपा नेता डॉ वीरेश सिंह, बीपी सिंह, रवि प्रताप सिंह, झंडू भैया, बलभद्र सिंह, राहुल सिंह, बिजनेस फौजी, दीपक चौहान, बबलू ठाकुर, सुदीप चौहान आदि लोग मौजूद रहे।
















