मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 295 जोड़े बने हमसफर, 14 का निकाह

281 हिंदू जोड़ों ने लिए सात फेरे, 14 मुस्लिम जोड़ों का हुआ निकाह; नवविवाहितों को मिलेगा एक लाख रुपये का लाभ

बदायूं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को पूनम लॉन में आयोजित समारोह में 295 जोड़े विवाह बंधन में बंध गए। इनमें 281 हिंदू जोड़ों ने सात फेरे लिए, जबकि 14 मुस्लिम जोड़ों का निकाह संपन्न हुआ। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवविवाहितों को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य और अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गई।

योजना के तहत प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को एक लाख रुपये की सहायता दी जाती है। इसमें 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री, 15 हजार रुपये आयोजन पर खर्च और 64 हजार रुपये की धनराशि वधू के खाते में जमा की जाएगी है।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने नवदंपतियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बेटियां ससुराल में सभी का सम्मान करें और परिवार का ख्याल रखें। वहीं, बेटों को भी अपनी जीवन संगिनी के साथ उसके मायके पक्ष को बराबर सम्मान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच से जीवन में खुशियां आती हैं।

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से अनेक परिवारों के बच्चों का विवाह संपन्न हो रहा है। यह खुशी और उत्साह का अवसर है। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों के जीवन में प्रेम, विश्वास, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

समारोह के अंत में प्रतीकात्मक रूप से कुछ नवदंपतियों को विवाह प्रमाणपत्र और उपहार सामग्री वितरित की गई। अतिथियों और अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों पर पुष्पवर्षा कर उनके सुखमय गृहस्थ जीवन की कामना की।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पीडी डीआरडीए सत्येंद्र सिंह, डीसी एनआरएलएस रवि प्रकाश, ब्लॉक प्रमुख कादरचौक वीरेंद्र राजपूत, ब्लॉक प्रमुख अंबियापुर रेखा रानी, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा, समाज कल्याण वित्त सहायक प्रबंधक संतोष दिवाकर सहित संबंधित खंड विकास अधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन समाज कल्याण विभाग के महाराज सिंह ने किया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

औरछी/फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव औरछी में शराब के ठेके को हटवाने की मांग को लेकर महिलाओं का आक्रोश दूसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को दर्जनों महिलाओं ने फिर से शराब के ठेके पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और ठेका बंद करा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं। वे ठेके के सामने बैठकर प्रदर्शन करती रहीं और गांव के चौराहे से शराब का ठेका हटवाने की मांग करती रहीं।