इस्लामनगर में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, लव-कुश की झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र

मछली बाजार से निकली भव्य शोभायात्रा पूरे नगर में घूमकर हुई संपन्न, विधायक ब्रजेश यादव समेत कई प्रमुख लोग रहे मौजूद

इस्लामनगर (बदायूं)। सोमवार को इस्लामनगर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें वाल्मीकि समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्रद्धा और उत्साह से सराबोर यह यात्रा मछली बाजार स्थित वाल्मीकि मोहल्ले से शुरू होकर सराय मोहल्ला, टंकी मोहल्ला समेत पूरे नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और पुनः मछली बाजार पहुंचकर संपन्न हुई।
शोभायात्रा के शुभारंभ के दौरान राष्ट्रीय सह संयोजक नईम शास्त्री, पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र कुमार लीडर और सहसवान विधायक ब्रजेश यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
यात्रा में महर्षि वाल्मीकि की भव्य झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। वहीं भगवान श्रीराम के पुत्र लव और कुश के स्वरूपों ने भी लोगों का मन मोह लिया। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर समाज के लोग झूमते-गाते आगे बढ़ते रहे।
पूरे नगर में शोभायात्रा के दौरान श्रद्धा और उल्लास का माहौल बना रहा। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया, जबकि समापन के समय भी मछली बाजार में भारी भीड़ मौजूद रही।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

औरछी/फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव औरछी में शराब के ठेके को हटवाने की मांग को लेकर महिलाओं का आक्रोश दूसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को दर्जनों महिलाओं ने फिर से शराब के ठेके पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और ठेका बंद करा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं। वे ठेके के सामने बैठकर प्रदर्शन करती रहीं और गांव के चौराहे से शराब का ठेका हटवाने की मांग करती रहीं।