भारत हॉस्पिटल पहले से बंद, अन्य अस्पतालों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की चेतावनी
बदायूं। जिले के आसफपुर ब्लॉक के दूनपुर गांव में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर विभाग ने मिस नीरज अस्पताल को सील कर दिया है। वहीं, भारत हॉस्पिटल पहले से ही बंद बताया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध रूप से अस्पताल संचालित करने वालों में खलबली मची हुई है। टीम में डॉ श्रीमोहन झा, डॉ पवन जायसी,डॉ नवनीत कुमार,बाबू पारस सिंह,नितिन यादव शामिल रहे।
विभाग की ओर से संबंधित अस्पतालों को नोटिस जारी किए गए हैं और नियमों के विरुद्ध इलाज करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
दूनपुर गांव में अवैध चिकित्सा गतिविधियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई चर्चा में है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध पंजीकरण और जरूरी मानकों के अस्पताल संचालित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह है कि नोटिस जारी होने के बाद विभाग अन्य संदिग्ध अस्पतालों के खिलाफ क्या कदम उठाता है।
स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद भी क्षेत्र में संचालित अन्य चिकित्सा केंद्रों की जांच और उनकी वैधता की पुष्टि अहम होगी।
















