।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 27.10.2026 को थाना उसावां पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त बादशाह खाँ पुत्र समसु खाँ निवासी ग्राम रिठिया थाना उसावां जनपद बदायूँ, ग्राम सेवा नंगला रोड से गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से एक तंमचा 315 बोर मय 02 कारतूस 315 बोर बरामद किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना उसावाँ पर मु0अ0सं0 172/26 धारा 3/25(1-बी)a ए.एक्ट पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
















