बजरंगबली के जयकारों के बीच हुआ दंगल का शुभारंभ, पहलवानों और पत्रकारों को किया गया सम्मानित
इस्लामनगर:-कस्बे में 173 वे श्री रामलीला महोत्सव में नारायणी मल्ल कला के तत्वाधान में चल रहे दंगल में पहलवानों ने आखिरी दिन अपने (जौहर ) दाव पेच दिखाएं पिछले कई वर्षों से दंगल में आ रहे विजेता हापुड़ को दंगल चैंपियन चुना गया | जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जेके सक्सेना, वरिष्ठ भाजपा नेता हरिओम पाराशरी ने पहलवानों को स्वर्गीय पंडित तोताराम शंखधार स्मृति पुरस्कार देकर सम्मानित किया |
गदा लेकर हितेश शंखधार ने किया दंगल का शुभारंभ
दंगल का शुभारंभ हितेश शंखधार ने हाथ में गदा लेकर बजरंगबली के जयकारों के बीच किया। इस दौरान माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण रहा।
डीसीबी चेयरमैन जेके सक्सेना ने मिलवाए पहलवानों के हाथ
दंगल में डीसीबी चेयरमैन जेके सक्सेना ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्ती की शुरुआत कराई। इसके बाद अखाड़े में पहलवानों के बीच मुकाबले शुरू हुए।
पहलवानों ने दिखाए दमदार दांव-पेच
दंगल में पहलवानों ने एक-दूसरे पर दांव-पेच आजमाए और प्रतिद्वंद्वियों को पटखनी देने के लिए खूब जोर लगाया। पहलवानों ने अखाड़े में पसीना बहाकर अपनी ताकत और कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया। मुकाबलों को देखने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह नजर आया।
महिला पहलवानों की कुश्ती मैं नेहा बाजी मारी
दंगल में महिला नेहा पहलवान मुरादाबाद शबाना दिल्ली के बीच मुकाबला हुआ जिसमें नेहा पहलवान शानदार जीत हासिल की।दोनों महिला पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया,
पहलवानों को प्रतीक चिह्न देकर किया सम्मानित
दंगल के समापन पर पहलवानों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति ने पहलवानों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
दूरदराज से आए मेहमानों का भी हुआ सम्मान
दंगल कमेटी ने दूरदराज से आए अतिथियों जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जेके सक्सेना, वरिष्ठ भाजपा नेता हरिओम पाराशरी ने पहलवानों को स्वर्गीय पंडित तोताराम शंखधार स्मृति पुरस्कार देकर सम्मानित किया |
अतिथियों के सम्मान के साथ आपसी सौहार्द और परंपरा का भी संदेश दिया गया।
पत्रकारों को प्रतीक चिह्न और पटका पहनाकर किया सम्मानित
दंगल कमेटी की ओर से पत्रकारों को भी प्रतीक चिह्न भेंट कर और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पत्रकारों के योगदान की सराहना की गई। 173वें दंगल का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।
इस अवसर पर दंगल अध्यक्ष श्रवण कुमार अग्रवाल , दंगल इंचार्ज थानेश्वर शंखधार दंगल कोऑर्डिनेटर हितेंद्र शंखधार , अवनीश सिंघल, भुवनेश शर्मा ,लन्दन से पधारे अंशु गोयल , मुनेंद्र आर्य, मोहित शर्मा प्रधान जारेडा, शैशव शंखधार, रक्षित शंखधार सोनू यादव सेदसराय आदि रहे |
















