बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने जिले में तैनात पांच उपनिरीक्षकों को पदोन्नति मिलने पर उनकी वर्दी पर स्टार लगाकर बधाई दी। उन्होंने सभी अधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पदोन्नति पाने वालों में थाना मुजरिया के थानाध्यक्ष नीरज कुमार,थाना उघैती के थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह थाना उझानी में तैनात कैलाश चंद्र, थाना उसहैत में तैनात अश्वनी कुमार और यूपीपीसीएल लखनऊ में तैनात धर्मेंद्र सिंह शामिल हैं।
एसएसपी ने सभी अधिकारियों को नए दायित्वों का निर्वहन पूरी लगन, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हृदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
















