थाना अलापुर पुलिस द्वारा 06 अभियुक्तगण को मय एक अदद तमंचा कारतूस 315 बोर व एक पेटी शऱाब देशी , तीन बैटरे , एक इन्वर्टर , एक स्टेपलाइजर , 11 जरीकेन ( 06 खाली व 05 भरी ) ट्रान्सफार्मर का तेल करीब 250 लीटर , एक पीयूसी यन्त्र , गाडी ब्रेजा के साथ गिरफ्तार किया गया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष थाना अलापुर के नेतृत्व मे थाना अलापुर पुलिस टीम द्वारा अपराध व अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक—27.10.2026 थाना अलापुर क्षेत्र के ग्राम चौड़ेरा शिकारपुर मोड़ विसारतनगर जाने वाले रास्ते से अभियुक्तगण 1.नन्दराम , 2. सचिन , 3. धर्मपाल , 4. धर्मपाल उर्फ गुड्डू , 5. अजयवीर सिंह , 6. सूरज उर्फ सुनील कुमार को चोरी किये गये सामान व एक अदद तमंचा कारतूस 315 बोर व ब्रेजा कार UP84W9983 के साथ गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना अलापुर पर मु0अ0सं0 262/2026 धारा –3/25(1-b)(a) A.Act व 317(2)/3(5) BNS बनाम अभियुक्तगण 1.नन्दराम , 2. सचिन , 3. धर्मपाल , 4. धर्मपाल उर्फ गुड्डू , 5. अजयवीर सिंह , 6. सूरज उर्फ सुनील कुमार के विरुद्ध पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

पूछताछ का विवरण— अभियुक्तगण 1.नन्दराम 2. सचिन 3. धर्मपाल 4. धर्मपाल 5. अजयवीर सिंह 6. सूरज उर्फ सुनील से विस्तृत पूछताछ की गयी अभियुक्तगण द्वारा एक संगठित गिरोह बनाकर जनपद में चोरी करना स्वीकार किया गया

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

औरछी/फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव औरछी में शराब के ठेके को हटवाने की मांग को लेकर महिलाओं का आक्रोश दूसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को दर्जनों महिलाओं ने फिर से शराब के ठेके पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और ठेका बंद करा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं। वे ठेके के सामने बैठकर प्रदर्शन करती रहीं और गांव के चौराहे से शराब का ठेका हटवाने की मांग करती रहीं।