वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के आदेशानुसार जनपद में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा वाछिंत अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना फैजगंज बेहटा पुलिस द्वारा दिनांक 31.10.2026 की रात्रि को मुखबिर की सूचना पर फैजगंज के जंगल से दो अभियुक्तों को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया।
थाना फैजगंज बेहटा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त 01. जरीफ उर्फ छोटे लल्ला पुत्र भुल्लन निवासी वार्ड न0-2 कस्वा फैजगंज बेहटा बदायूँ के कब्जे से 01 देशी तमंचा 12 बोर व जिंदा कारतूस 12 बोर व अभियुक्त 02.नन्हे उर्फ नन्हा पुत्र मतलूब खाँ निवासी वार्ड न0-2 कस्वा फैजगंज बेहटा के कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुये । अभियुक्तगण की बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना पर मु0अ0सं0 257/2026 धारा 3/25 (1-B)a आय़ुध अधि0 1961 पंजीकृत किया गया। नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
















