फेसबुक पेज पर अभद्र टिप्पणी का मामला: कार्रवाई न होने पर सभासदों ने दी धरने की चेतावनी

सहसवान नगर पालिका परिषद, के सभासदों ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है सभासदों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी, सहसवान को सौंपे गए पत्र में बताया कि 05-07-2026 को उन्होंने थाना सहसवान में फेसबुक पेज “सहसवान का आईना” के संचालक के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया था आरोप है कि इस पेज पर सभासदों के खिलाफ गाली व अभद्र टिप्पणी की गई थी पत्र में कहा गया है कि शिकायत के बावजूद थाना पुलिस ने न तो पेज संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया और न ही गिरफ्तारी की सभासदों का आरोप है कि पुलिस द्वारा लगातार टालमटोल किया जा रहा है, जिससे जनप्रतिनिधियों व आम नागरिकों में रोष व्याप्त है सभासदों ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन के अंदर उक्त पेज के संचालक के विरुद्ध मुकदमा व गिरफ्तारी नहीं की गई तो नगर क्षेत्र के समस्त सभासद अपने समर्थकों के साथ थाना सहसवान के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। पत्र में कहा गया है कि इसकी समस्त जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी इस दौरान सभासद मोहम्मद इनाम, सभासद खुशीन, सभासद चंद्रपाल मौर्य सहित कई अन्य सभासदों के हस्ताक्षर व मोहर हैं सभासदों ने अपने आरोपों के समर्थन में पहले दिए गए प्रार्थना पत्र व फेसबुक पेज के स्क्रीन शॉट भी संलग्न किए हैं इसी बीच थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि पूरे मामले की गहनता के साथ जांच की जा रही है उसके बाद कठोर कार्रवाई की जाएगी दोषी किसी भी हाल में बक्से नहीं जाएंगे

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post