पीडीए समाज की एकता, सपा की सबसे बड़ी ताकत है – आशीष यादव

आई एम खान की खास रिपोर्ट

बिसौली। समाजवादी पार्टी की विधानसभा क्षेत्र बिसौली की पीडीए की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सपा जिला अध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि पीडीए समाज की एकता, समाजवादी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।
बुधवार को नगर के पिंडरा रोड स्थित मैरिज हॉल में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए आशीष यादव ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटे, और 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लक्ष्य को लेकर अभी से सक्रिय हो जाएं। जिला अध्यक्ष आशीष यादव ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनने तथा पार्टी की नीतियों और सामाजिक न्याय के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह यादव के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने तथा 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। बैठक में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन, पूर्व चेयरमैन फैजगंज मेहरबान खां, प्रदेश सचिव राजेंद्र गुरुजी, पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी, सत्यपाल सिंह, रामबाबू यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष काजी शाहनवाज खान, बब्ली यादव, एड. इकरार अहमद, हरीश यादव, जिला उपाध्यक्ष खजाना देवी, एड. सुरेंद्र सागर, अमित मथुरिया, मुशाहिद अली खां, धर्मवीर प्रधान, सरफराज खां, कल्यान सिंह यादव, नीरज शर्मा, शशिकांत शर्मा, किशनवीर सिंह, गौरव प्रधान, अजय सिंह, मुकेश पाल सिंह, अनिल यादव, नगर अध्यक्ष फैजगंज मसरूर खां, बलवीर सिंह यादव, रंजीत कुमार आमिर हुसैन, मो. तालिब, ईशपाल सिंह यादव, मुकेश यादव, रामवीर सिंह, अवनेश यादव, सूरजपाल गिहार, बादाम सिंह यादव, आमिर हुसैन, इशान शाह, मोरपाल सिंह दुर्विजय सिंह आदि मौजूद रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post