दिव्या की खास रिपोर्ट
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के आदेशानुसार जनपद में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाये जानें एवं वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 22.09.2026 को थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा मु0अ0स0 268/26 धारा 303(2) बीएनएस में वांछित 02 अभियुक्तगण 1.कमलेश पुत्र दयाराम 2. दुर्वेश पुत्र हरपाल निवासीगण ग्राम धोबरखेडा की मढैया थाना जरीफनगर जनपद बदायूँ को मय चोरी की गयी हैरो सहित गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि कर अभियुक्तगण उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
















