उसावां। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, उसावां में सेवा संकल्प अभियान यात्रा के तहत ‘सपनों का भारत’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया के पुत्र ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए उनके विचार और भारत के भविष्य को लेकर उनकी कल्पनाओं को सुना। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा, संस्कार, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र दीक्षित, प्रबंधक देवेश सिंह रतन दिनेश सिंह, मुनेश्वर सिंह, डीके गुप्ता सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

















