आज दिनांक 13.10.2026 को समय करीब 14.00 बजे एक 2 – 3 वर्षी की छोटी बच्ची शहबाजपुर चौराहा पर रोती हुई मिली । जिसके द्वारा अपना नाम पता नही बताया जा सका ।
इस पर चौकी प्रभारी शहबाजपुर उ0नि0 श्री देवेन्द्र सिंह मय एण्टी रोमियो/मिशन शक्ति टीम द्वारा उक्त बच्ची के फोटो को वाहटसअप ग्रुपों व सोशल मीडियो प्रेषित किया गया तथा उ0नि0 श्री देवेन्द्र सिंह मय एण्टी रोमियों / मिशन शक्ति टीम द्वारा उक्त बच्ची के फोटो को भीड भाड वाले स्थान व मुख्य बाजार में लोगो को दिखाकर करीब 02 घण्टे के बाद उक्त बच्ची की माँ का पता लगाया, जिसके द्वारा बताया कि वह अपने गाँव से बाजार करने आयी थी तथा उसकी 03 वर्षीय बच्ची बाजार में खो गयी थी। उक्त गुमशुदा बच्ची को उसकी माँ के सुपुर्द किया गया ।
बच्ची अपनी माँ को देखकर खुश हुई, तथा आम जन द्वारा थाना सहसवान पुलिस की प्रसंशा की गयी ।
















