फैजगंज बेहटा (बदायूं): नगर पंचायत फैजगंज बेहटा में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान समस्त बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहे।
बूथों पर पहुंची आम जनता के निरीक्षण हेतु मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) को प्रदर्शित किया गया। साथ ही नए मतदाता पंजीकरण, संशोधन तथा नाम कटवाने से संबंधित फॉर्म 6, 7 और 8 भरे गए। बीएलओ ने नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जांचने और आवश्यक सुधार करवाने के प्रति जागरूक भी किया।
इस मौके पर बीएलओ चंद्र पाल, अजय पाल, भुवनेश गोविल, सोनू शर्मा, मरियम, सरिता सिंह, और माहेश्वरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे और अपने दायित्वों का निर्वहन किया
















