डी पाल स्कूल ज्ञान, संस्कार और अनुभवों से समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध – डा. मार्टिन बीसी

बिसौली। डी पॉल स्कूल के विद्यार्थियों के लिए बरेली का शैक्षिक भ्रमण ज्ञानवर्धक, रोचक एवं प्रेरणादायक रहा। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना तथा उनकी जिज्ञासा, अवलोकन क्षमता और ज्ञान के दायरे को विस्तृत करना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों एवं स्थलों के माध्यम से नई जानकारियाँ प्राप्त की। इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों में सीखने के प्रति रुचि जागृत करने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास, अनुशासन, सहयोग और सामाजिक समझ को भी विकसित करते हैं। विद्यालय के प्रबंधक फादर डॉ. मार्टिन वीसी एवं प्रधानाचार्या सिस्टर लिंसी थॉमस का मानना है कि शिक्षा केवल कक्षा की चारदीवारी तक सीमित नहीं है, बल्कि वास्तविक जीवन के अनुभव भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों के मार्गदर्शन में आयोजित इस भ्रमण ने विद्यार्थियों को सीखने का एक नया और आनंददायक अवसर प्रदान किया। इस प्रकार का आयोजन विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी सहायक सिद्ध होता है। डी पॉल स्कूल सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने तथा उन्हें ज्ञान, संस्कार और अनुभवों से समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post