थाना फैजगंज बेहटा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 235/2026 धारा 304(2) बीएनएस के अनावरण हेतु थाना फैजगंज बेहटा पुलिस द्वारा सफल अनावरण करते हुए, दिनांक 17.10.2026 को मुखविर की सूचना पर उ0नि0 श्री जुगमेन्द्र वालियान मय पुलिस टीम द्वारा घटना कारित करने वाले 03 अभियुक्तगण को मन्नू नगर तिराहे से आसफपुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर अभियुक्तगण 01.अवधेश पुत्र कल्याण सिंह 02.सनी यादव उर्फ सोनू पुत्र चन्द्र केश 03. दुष्यन्त उर्फ टुल्ली पुत्र शीशपाल समस्त निवासी गण नि0 ग्राम नहडौली थाना फैजगंज बेहटा जिला बदायूँ को मय घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल पैशन प्रो व वादी से छीने गये मोबाइल A5 OPPO के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त गणो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
















