मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन – सतीश प्रेमी

बिसौली। विधानसभा क्षेत्र के गांव भरतपुर में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सतीश प्रेमी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ सपा नेता सतीश प्रेमी पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग “भारत सरकार” ने फीता काट कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर प्रदेश में खिलाड़ियों को सम्मानित करने के साथ साथ रोजगार से भी जोड़ने का कार्य किया जाएगा। श्री प्रेमी ने कार्यक्रम में घोषणा करते हुए कहा कि 22 नवम्बर 2026 को समाजवादी पार्टी के संस्थापक धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर बिसौली में विधानसभा स्तरीय एक दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में 1600 मीटर की दौड़ में सुमित यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर सुवनेश पाल, तीसरे स्थान नितेंद्र प्रजापति रहे। 800 मीटर की दौड़ में विपिन कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर तपन कुमार, तीसरे स्थान पर सतेंद्र कुमार रहे। 400 मीटर दौड़ में विकास कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर चमन कुमार
तीसरे स्थान पर सुमित कुमार रहे। प्रतियोगिता में विकास यादव, राजीव यादव, अंटू सागर, कपिल देव, रविंद्र यादव, आदित्य पटेल, हर्षित यादव, सुरजीत यादव, विकास शर्मा, नितेंद्र प्रजापति, पंकज दिवाकर, वीरेश मौर्य, यशवीर यादव, कुलदीप यादव, मो. शाकिर आदि मौजूद रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post