थाना हजरतपुर पुलिस द्वारा अभि0 मुनीष पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी लालपुल थाना कोतवाली, बदायूँ को 01 किलो 200 ग्राम नाजायज अफीम (अंतर्राष्ट्रीय अनुमानित कीमत लगभग 21 लाख 60 हजार रुपये) के साथ वहद ग्राम सेटाडाण्डी से दिनांक 17.10.2026 को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना पर मु0अ0सं0 142/26 धारा 8/18 NDPS ACT पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त मुनीष उपरोक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय जनपद बदायूं के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।
















