वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष थाना अलापुर के नेतृत्व मे थाना अलापुर पुलिस टीम द्वारा अपराध व अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक—27.10.2026 थाना अलापुर क्षेत्र के ग्राम चौड़ेरा शिकारपुर मोड़ विसारतनगर जाने वाले रास्ते से अभियुक्तगण 1.नन्दराम , 2. सचिन , 3. धर्मपाल , 4. धर्मपाल उर्फ गुड्डू , 5. अजयवीर सिंह , 6. सूरज उर्फ सुनील कुमार को चोरी किये गये सामान व एक अदद तमंचा कारतूस 315 बोर व ब्रेजा कार UP84W9983 के साथ गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना अलापुर पर मु0अ0सं0 262/2026 धारा –3/25(1-b)(a) A.Act व 317(2)/3(5) BNS बनाम अभियुक्तगण 1.नन्दराम , 2. सचिन , 3. धर्मपाल , 4. धर्मपाल उर्फ गुड्डू , 5. अजयवीर सिंह , 6. सूरज उर्फ सुनील कुमार के विरुद्ध पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
पूछताछ का विवरण— अभियुक्तगण 1.नन्दराम 2. सचिन 3. धर्मपाल 4. धर्मपाल 5. अजयवीर सिंह 6. सूरज उर्फ सुनील से विस्तृत पूछताछ की गयी अभियुक्तगण द्वारा एक संगठित गिरोह बनाकर जनपद में चोरी करना स्वीकार किया गया
















