संपूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बिसौली। उप जिलाधिकारी श्री साई आश्रित शाखमुरी की अध्यक्षता में बिसौली तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की 50 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें मौके पर छह शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। ग्राम पाठकपुर निवासी फ़िरासत पुत्र याकूब अली का आरोप है कि खसरा न. 144 में दर्ज है जिस पर गांव निवासी राजेंद्र, जोगेंद्र, रविंद्र, देवेंद्र, हरेंद्र, पिंटू एवं रविंदर अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं। उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। इधर जनगणना ड्यूटी से कार्य मुक्ति के लिए देवेंद्र कुमार सहायक अध्यापक पिंदारा, निशु सहायक अध्यापक दावरी एवं सहायक अध्यापक जगमोहन सिंह प्राथमिक विद्यालय पिंदारा ने गुहार लगाई है। इस दौरान तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव, वन क्षेत्राधिकार मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *